सर्जिकल स्ट्राइक का विडियो मांगने पर केजरीवाल बने पाकिस्तानी मीडिया के हीरो

उरी हमले के बाद जवाबी कार्यवाही में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को पाकिस्तान में हीरो के रूप में दिखाया जा रहा है।  दरअसल पाकिस्तान ने सर्जिकल स्ट्राइक को मानने से इनकार कर दिया था, और भारतीय सेना के इस दावे को झूठ ठहराया जा रहा था।  उसके बाद अंतराष्ट्रीय मीडिया ने भी भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रश्नवाचक चिन्ह लगा दिया था।
          अभी कुछ दिन पहले अरविन्द केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक विडियो जारी  किया जिसमे उसने सेना को सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत जारी करने  को कहा।  उनके इस कदम का पुरे देश में काफी विरोध हुआ, लोगों का कहना था की केजरीवाल दूसरे देश को मीडिया पर भरोसा कर लेते है लेकिन अपने देश की सेना पर नहीं।  जबकि पडोसी देश की मीडिया ने केजरीवाल के इस कदम को सराहनीय बताया।  अग्रणी पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल Dawn.com के सोशल मीडिया पेज पर कुछ इस तरह की खबर पोस्ट की गयी:                                                
केजरीवाल की इस मांग के चलते देश भर में उनके खिलाफ प्रदर्शन किया गया।  बीकानेर में उनके ऊपर स्याही फेंक दी गयी।  dawn.com ने इसको भी अपने  सोशल मीडिया पेज पर जगह दी।
                    
 भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक को एक संवेदनशील आपरेशन बताकर विडियो जारी करने से मना कर दिया है।

और  भी देखें...

जानिये इस कमांडो को क्यों आया गुस्सा, देखें विडियो....

Share on Google Plus