जानिये इस कमांडो को क्यों आया गुस्सा, देखें विडियो

उरी हमले के बाद गर्माई अंदरूनी राजनीती से परेशान होकर भारतीय सेना के एक कमांडो ने यूट्यूब पर एक विडियो जारी किया जिसमे उसने कुछ तथाकथित सेक्युलरो और देशद्रोहियों को आड़े हाथों लिया। "Patriots vs Traitors" शीर्षक से प्रकाशित इस विडियो को महज एक हफ्ते में 21 लाख लोगों ने देखा है और काफी पसंद भी किया भी जा रहा है।  
         उनका कहना है कि पिछले कई दिनों से देश में देशभक्त और गद्दारो के बीच में अंदरूनी जंग हो रही है।  यह देश का दुर्भाग्य है कि  चंद "विद्वान्" लोग हमारे सैनिको की शहादत का सम्मान नहीं करते , और अपने आप को देश का भविष्य बताते फिरते है, ऐसे लोग गद्दार से काम नहीं है।  
         ज्ञात रहे की उरी हमले के बाद "शिव नारायण प्रसाद" नामक राजद नेता ने फेसबुक पर पोस्ट किया था की उरी में शहीद हुए भारतीय सैनिक घूस देकर सेना में भर्ती हुए थे, अच्छा हुआ की साले मारे गए, भारत पर बोझ थे वो।  इसका जवाब देते हुए "शिफूजी शौर्य भारद्वाज" नामक इस कमांडो ट्रेनर ने कहा कि इस दुखद माहौल में इस प्रकार के बयान से सेना का मनोबल गिरता है, अगर एक बार अपने प्रोटोकॉल से निकल कर नेता ये बात शहीदों के परिजन को बोल दें तो इन नेताओ को अपनी हैसियत का पता चल जायेगा।  
         इसी प्रकार JNU के छात्र कन्हैया के बयान "सेना में वही लोग भर्ती होते है जो ज़्यादा पढ़े लिखे नहीं होते और बेरोज़गार होते है, और घूस देकर जाते है" का मुंहतोड़ जवाब देते हुए शिफूजी ने कहा की एक सैनिक हमेशा मौत की छाँव में रहता है, और एक सैनिक के कर्त्तव्य को निभाना हर किसी के बस की बात नहीं होती।  साथ ही उन्होंने कश्मीरी यूथ से आह्वान किया कि वे स्वविवेक का प्रयोग करें और दुसरो के लिए उपयोग में आना बंद करे दें, इससे सेना को बेमतलब आतंरिक लड़ाइयों से जूझना नहीं पड़ेगा।  
विडियो यहाँ देखें: 
                           

कौन है शिफूजी? आपको बता दें की "ग्रैंड मास्टर शिफूजी शौर्य भारद्वाज" नाम से प्रसिद्ध ये शख्स दुनिया का श्रेष्ठतम कमांडो एवं कमांडो ट्रेनर है।  शिफूजी 1999 से अपना घर और कार बेचकर नारी सशक्तिकरण कर रहे है।  पिछले तक़रीबन दो दशक से वह निःशुल्क कमांडो ट्रेनिंग दे रहे है। उनके बारे में और जानने के लिए http://shifuji.in पर भी जा सकते है।  उनकी कुछ ख़ास पंक्तियाँ है:
                                      "जीत भीख में नहीं मिलती, छीननी पड़ती है"
                          "कमज़ोरों को सिर्फ आंसू मिलते है या फिर भीख, ताकतवर बनो"

और भी देखें...

FULL EPISODE OF KATJU CHAHCA'S PUBLICITY STUNT...

      
Share on Google Plus