आख़िरकार फवाद खान ने तोड़ी चुप्पी, जानिये क्या कहा उन्होंने उरी हमले के बारे में

वैसे तो बॉलीवुड एक भारतीय फिल्म इंडस्ट्री है, लेकिन हमेशा से पाकिस्तानी कलाकारों को भी इस इंडस्ट्री में काम करने और लोकप्रियता पाने का मौका मिलता रहा है। हालांकि पाकिस्तान ने कुछ प्रतिभाशाली गायक, अभिनेता और लेखक बॉलीवुड को दिया और उन्हें हमारे देश में खासा पसंद भी किया गया। और शायद यही कारण है कि पाकिस्तान में आज भी बॉलीवुड का डंका बजता है। परंतु, उरी हमले के बाद से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बहस छिड़ चुकी है कि पाकिस्तानी फनकारों को हमारे देश को जगह मिलनी चाहिए या नहीं। कुछ प्रसिद्ध बॉलीवुड सितारों जैसे सलमान खान और करन जौहर का पाकिस्तानी कलाकारों का समर्थन करना भी देश में हंगामों का एक कारण बन गया है। 
            क्या हमारे हिंदुस्तान में प्रतिभा की इतनी कमी है कि हमें पडोसी देश के कलाकारों पर निर्भर रहना पड़ता है? बिलकुल नहीं। अगर किसी फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार हैं तो वो फिल्म पाकिस्तान में अच्छी बिज़नस करेगी। आज सलमान खान, करन जौहर वगैरह सहित कई बॉलीवुड सितारे पाकिस्तानी कलाकारों का पक्ष ले रहें हैं जिसका बस एक कारण है, उनकी फ़िल्में पाकिस्तान में अच्छी बिज़नस कर पाए। 
                परंतु हमारे देश के पैसो के बल-बूतों पर जीने वाले पाकिस्तानी कलाकारों में से क्यों किसी ने उरी हमले के बारे में कोई विचार व्यक्त करने से मना कर दिया? क्या उस समय उनकी देशभक्ति जाग उठी? पेरिस में जब आतंकवादी हमला हुआ तो सबने उसकी निंदा की, पर जब भारत में हुआ तो  क्यों नही ? जिस देश ने इनको लोकप्रियता दिलाई, उस देश के ऊपर हुए एक कायरतापूर्ण हमले की निंदा करने में ये शर्मिंदगी क्यों महसूस कर रहें हैं ? जब पेरिस में अटैक हुआ तो देखिये किस तरह इन लोगों ने अटैक की निंदा की: 
लेकिन जब भारत की भूमि पर उसी तरह का कायरतापूर्ण हमला हुआ तो इनका ट्विटर हैंडल काम करना बंद हो गया। हालांकि हिंदुस्तान और मीडिया में हो रही अपनी किरकिरी और घटते फैंस के कारण आखिर करीब एक महीने बाद फवाद खान ने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट कर ही दिया जिसके लिए उनकी जबान कई दिनों से बंद थी। आपको बता दें कि उरी हमले के बाद फवाद खान पाकिस्तान चले गए थे और उन्होंने कहा था कि वो पाकिस्तान की सरज़मीं से कुछ ज़्यादा ही लगाव रखते हैं। अब भारतीय फैंस को फैसला लेना है कि वो उनकी फिल्म्स देखना चाहते है या किसी हिंदुस्तानी प्रतिभा की।
देखिये फवाद खान ने क्या लिखा फेसबुक पेज पर : 
             
Share on Google Plus