BREAKING NEWS: सर्जिकल स्ट्राइक की विडियो हुई लीक

हाल ही में इंडियन आर्मी द्वारा पाकिस्तान की सरजमीं पर की गयी सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत के ऊपर काफी बहस चली । इंडियन आर्मी का कहना है कि उन्होंने सरहद पार जाकर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में पनाह ले रहे आतंकवादियों और उन्हें पनाह दे रहे पाकिस्तान आर्मी पर हमला बोला और आतंकी कैंप ध्वस्त किये हैं। वहीँ पकिस्तान इस पर अपनी दोहरी नीति अपनाने से बाज़ नहीं आ रहा है। स्ट्राइक के तुरंत बाद पाकिस्तान का कहना था कि वो इस अटैक का बदला ले के रहेंगे, इससे साफ़ जाहिर होता है कि स्ट्राइक हुई थी। उसके बाद उन्होंने फिर बयान दिया कि स्ट्राइक हुई ही नहीं थी।
                हालाँकि पाकिस्तान की इस शर्मनाक और दोगली नीति को समर्थन देने में हमारे कुछ राजनेता भी पीछे नही रहे । विपक्ष के अधिकांश नेतागण पाकिस्तान की भाषा में बार बार सबूत की मांग करते रहे । गौरतलब रहे कि सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत आम तौर पर सार्वजनिक नहीं किया जाता है क्योंकि यह एक संवेदनशील मामला है जो कि देश की रक्षा से जुड़ा हुआ है। फिर इसका सबूत मांगना तो एक बेबुनियाद सवाल हो गया ।   
                कथित सर्जिकल अटैक की अभी तक कोई भी विडियो भारतीय सेना की तरफ से जारी नहीं की गयी और न ही की जाएगी, फिर चाहे विपक्ष वाले और पाकिस्तान कितना भी चिल्ला ले। लेकिन, इंडिया टुडे ग्रुप की तरफ से एक बहुत ही सुन्दर और दिलचस्प विडियो बनाई गयी । इस विडियो में कार्टून और एनीमेशन के ज़रिए बहुत ही खूबसूरती के साथ दिखाया गया है कि किस तरह भारतीय सेना, रक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने मिलकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया ।
              आप भी देखिये ये विडियो। आशा करते हैं कि आप देशभक्तों को ये विडियो ज़रूर पसंद आएगी । जय हिन्द।

Share on Google Plus