[विडियो] देखिये क्यों सलमान खान के फैन अब उनसे नफरत करने लगे

बॉलीवुड स्टार सलमान खान का करियर विवादों से भरा हुआ रहा है। हर दिन कुछ न कुछ विवाद मीडिया में आते रहते है। इससे उनके फैन्स को भी मायूसी होती है। अभी कुछ दिन पहले देहरादून के कुछ फैन्स ने यूट्यूब पर एक विडियो जारी कर अपनी नाराज़गी जाहिर की।
          UK07FILMS नामक एक चैनल ने "India deserves better Heroes| Not Salman Khan" शीर्षक से विडियो जारी किया जिसमे उन्होंने कहा कि भाई के खिलाफ इतने आपराधिक मामले होने के बाद भी कुछ फैन्स अभी भी उनकी फिल्म देखते है, परंतु अब देहरादून में उनका कोई फैन नहीं बचा। अब उनके लिए सलमान खान मात्र एक आपराधिक इंसान है, उन्हें अब सलमान खान की फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं है।
       व्यंग्यपूर्ण अंदाज़ वाले इस विडियो में कहा गया है कि एक तो सलमान खान ईद या दीपावली को फिल्म्स रिलीज़ करते है जैसे फिल्म्स न हो, कोई मुबारक आइटम हो। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सलमान से कोई पंगा नहीं ले सकता क्योंकि आज तक जिसने भी पंगा लिया है, उनको बॉलीवुड में काम मिलना बंद हो गया है। सलमान पर तान कसते हुए उन्होंने कहा कि हम बहुत खुशनसीब है कि हम मुम्बई से 1700 किलोमीटर दूर देहरादून में रह रहे है, नहीं तो आपके खिलाफ विडियो बनाने पर हमें भी काम मिलना बंद हो जाता।
       सलमान के चरित्र के बारे में जानने के बाद भी उनकी फिल्म्स देखने फैंस को व्यंग्य से "गधों" की उपाधि देते हुए विडियो में कहा गया कि सलमान भाई चाहे अपनी गर्लफ्रेंड की पिटाई करे, फिर राजस्थान में हिरन को हलाल करे, और फुटपाथ पर सोते हुए लोगो पर गाडी चढ़ा के 10 साल बाद अपने ड्राइवर से जुर्म कबूल करवाये, लेकिन इन सब के बावजूद भी हम लोग सलमान की फिल्म्स को हिट करवाएंगे। साथ ही विडियो में सलमान के कमेंट "raped woman" को लेकर भी तान कस गया है। विडियो में यह भी दावा किया गया कि देहरादून में अब उनका कोई फैन नहीं बचा।   
          आपको बता दें कि उरी हमले के बाद देश में पाकिस्तानी कलाकारों को बैन करने की मांग चल रही थी, परंतु सलमान खान ने इसका भरपूर विरोध किया था।
विडियो यहाँ देखें:
                              



और भी देखें ....

बजने वाला है भारत-पाक युद्ध का बिगुल, जानिये क्या है हालात....

Share on Google Plus