बिहार बोर्ड टॉपर रूबी राय ने उत्तरपुस्तिका में लिखे थे 101 रोमांटिक बॉलीवुड फिल्मों के नाम

बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा की टॉपर रूबी राय ने परीक्षा में अपनी उत्तरपुस्तिकाओं में 101 बॉलीवुड रोमांटिक फिल्मों के नाम, 300 बार तुलसीदास का नाम और गणित के पहाड़े लिखे थे (जो कि गलत भी थे)। यह चौंका देने वाला खुलासा किया है विशेष अनुसन्धान टीम के हेड, पटना वरिष्ठ पुलिस अध्यक्ष मनु महाराज ने। उनका कहना है कि रूबी द्वारा लिखी गयी उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं हुआ था, बल्कि वो एक्सपर्ट्स द्वारा लिखी गयी उत्तरपुस्तिकाओ से बदल दी गई थी। 
             फॉरेंसिक साइंस प्रयोगशाला की रिपोर्ट के अनुसार उन दोनों उत्तरपुस्तिकाओं की लिखावट अलग-अलग थी। साथ ही मूल्यांकन की गई उत्तरपुस्तिकाओं पर वॉटरमार्क भी नहीं था। मनु महाराज के कहना है कि परीक्षा की बाद उत्तरपुस्तिकाएं जिला मुख्यालय जाती थी। जबकि हाजीपुर स्थित बिशनदेव राम कॉलेज, जहाँ से रूबी पढ़ी थी, वहां से एक्सपर्ट्स द्वारा लिखी गयी नकली उत्तरपुस्तिकाएं जिला मुख्यालय जाती थी, जो कि बाद में असली उत्तरपुस्तिकाओं से बदल ली जाती थी। इस गोरखधंधे के पीछे शिक्षा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन बच्चा राय का हाथ था, जिनको पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 
             पुलिस का कहना है कि ये एक्सपर्ट्स एक पेपर का पांच से लेकर दस हजार रुपये तक चार्ज वसूलते थे। रूबी राय के पेपर्स थे - भूगोल विज्ञान, राजनैतिक विज्ञान, गृह विज्ञान, संगीत, अनिवार्य हिंदी और अनिवार्य अंग्रेजी। इनमें से सिर्फ गृह विज्ञान को छोड़कर सारे पेपर्स की उत्तरपुस्तिकाएं बदली गयी थी। इस घोटाले के मुख्य आरोपी बच्चा राय पर साल 2005 और 2007 में भी कुछ आरोप लगे थे, परंतु राजनैतिक पहुँच के कारण सब मामले रफ़ा-दफ़ा कर दिए गए थे।  
             ज्ञात हो कि बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद तात्कालिक टॉपर रूबी राय से जब साक्षात्कार में बात की गयी तो उन्होंने "पोलिटिकल साइंस" को " Prodigal Science" बोला था, इससे वो देशभर में चर्चा में आ गयी थी, और बिहार बोर्ड की पारदर्शिता पर प्रश्नवाचक चिन्ह लग गया था।   
Share on Google Plus