2 महीने पूर्व रियो ओलम्पिक में भारत को जिम्नास्टिक में पदक दिलाने वाली भारतीय जिम्नास्ट दीपा करमाकर को BMW कार गिफ्ट के तौर पर हैदराबाद बैडमिंटन एसोसिएशन की तरफ से प्रदान किया गया था। ताज़ा खबर के मुताबिक, दीपा उस BMW कार को वापस करना चाह रही है। दीपा के कोच बी एस नंदी का कहना है कि ये फैसला दीपा के अकेले का नहीं बल्कि उनके पूरे परिवार की तरफ से लिया गया है।
नंदी ने ये भी कहा कि कार वापिस करने की मूल वजह है कि ये काफी महंगी कार है और इसकी मेंटेनेंस ठीक से नही हो पा रही है। ज्ञात हो कि दीपा अगरतल्ला की रहने वाली है और वहां की सड़कें इस महंगी कार के अनुकूल नहीं है। BMW दुनिया की सबसे महँगी कारों में से एक है और ऐसी कारों को एक छोटे शहर में रखना वाकई कठिन होता है। दीपा और उसके कोच ने कार के बदले कार के मूल्य के बराबर या जो भी उचित पैसे हो वो अपने अकाउंट में ट्रांसफर करने का निवेदन किया। आगे विडियो में देखें दीपा का इस पर क्या कहना है:
दीपा के साथ-साथ दो और खिलाडी पी वी सिंधू और साक्षी मलिक को भी BMW कार गिफ्ट की गयी थी, पर अभी तक की खबरों के मुताबिक सिर्फ दीपा ही कार वापस करने की बात कर रही है, जबकि अन्य दोनों खिलाडी अपनी-अपनी कार से संतुष्ट है।
