जोधपुर के इस लड़के ने अपने हीं अंदाज़ में लिया पाकिस्तान से बदला...

     जोधपुर, राजस्थान के रहने वाले इस शख्स का नाम है- नरेश तेवानी। दरअसल नरेश को कराची पाकिस्तान की एक लड़की प्रिया से सोशल मीडिया पर मोहब्बत हो गयी। दोनों एक-दूसरे को प्यार करने लगे। कुछ ही दिन
 बाद नरेश ने प्रिया को शादी के लिए प्रोपोज़ किया और प्रिया ने भी ख़ुशी ख़ुशी हाँ बोल दिया। पर समस्या तो तब  खड़ी हुई, जब प्रिया और उनके परिवार वालों को भारत आने के लिए वीज़ा नहीं मिल पा रहा था।  

              फिर किसी ने नरेश को बताया की भारत की  विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज जी को ट्वीट करो और उसने किया भी। ट्वीट मिलते ही सुष्ममा  स्वराज ने भी उत्तर दिया: "आप चिंता बिलकुल नहीं करें, आपके मंगेतर और उसके परिवार वालों को मैं दिलाऊंगी वीज़ा, आप शादी  की तैयारियां करें"। विदेश मंत्री की मदद से नरेश अपने प्यार संग घर बसा पा रहा है। इसी साल नवम्बर में 7 तारीख को नरेश और प्रिया की शादी होनी है।
 आपको बता दूँ कि कुछ वर्ष पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर सोएब मलिक ने भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्ज़ा से शादी की थी। ऐसा कहा जा रहा है कि नरेश ने उसी का बदला अपने अंदाज़ में लिया है।
Share on Google Plus