MS Dhoni फिल्म के डायरेक्टर नीरज पाण्डेय ने अपने अंदाज़ में पाकिस्तान की कह के ले ली

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जीवन पर बनी बायोपिक फिल्म MS Dhoni: The Untold Story के निर्माता एवं निर्देशक श्री नीरज पांडेय अनोखे अंदाज में पाकिस्तान से बदला लिया। ऐसा कहा जा रहा है कि नीरज पांडेय की इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान ने भी एक छोटा सा किरदार निभाया था। सोशल मीडिया न्यूज़ कंपनी "बॉलीवुड लाइफ" का कहना है कि इस फिल्म में फवाद खान भारतीय टीम के स्टार खिलाडी एवं टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली के किरदार में देखे जाने वाले थे, लेकिन उरी हमले के बाद देश में हो रहे हंगामे को देखते हुए फिल्म निर्माता पांडेय ने उस किरदार को फिल्म से हटा दिया।
                 शायद यह भी एक कारण हो कि बायोपिक फिल्म पाकिस्तान में बैन कर दी गई है। भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण पाकिस्तान में भी बॉलीवुड फिल्म्स को किसी भी थिएटर में नहीं दिखाया जायेगा। ज्ञात हो की बीते दिनों भारतीय बॉलीवुड इंडस्ट्री में पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगा दिया था। इसकी कड़ी प्रतिक्रिया पाकिस्तान में देखी गयी।
              हालांकि फिल्म को पाकिस्तान में बैन करने का उसकी कमाई पर कोई ख़ास असर नहीं दिखाई दे रहा है। रिलीज़ होने के महज 9 दिनों बाद फिल्म 100 करोड़ की कमाई कर चुकी है और अभी भी नाबाद पारी खेल रही है। फिल्म समीक्षकों का कहना है कि फिल्म 300 करोड़ तक की कमाई कर सकती है।  
Share on Google Plus