Times Now के प्रमुख संपादक अर्नब गोस्वामी अपनी निर्भीक एवं बेबाक पत्रकारिता के लिए जाने जाते है। मौजूदा भारतीय डिजिटल मीडिया में अर्नब गोस्वामी एकमात्र ऐसे एंकर है जो अपने प्रोग्राम में किसी को भी देश के स्वाभिमान और महिलाओ के सम्मान पर बेबुनियाद टिप्पणी नही करने देते। अगर कोई ऐसा करने का दुस्साहस करता है तो फिर उसे अर्नब गोस्वामी अपने शो से बाहर का रास्ता दिखा देते हैं। अर्नब सिर्फ यहीं पर नहीं रुकते, बल्कि उससे माफ़ी भी मंगवा लेते है।
कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला अर्नब गोस्वामी की पिछली डिबेट में, जब उनके शो में शमशेर पठान नामक एक प्रवक्ता TimesNow के स्टूडियो में मौजूद था। ये डिबेट ट्रिप्पल तलाक़ को लेकर चल रही थी। इस डिबेट में शाज़िया इल्मी (भाजपा की नेता) के साथ साथ दो और मुस्लिम महिलाएं भी मौजूद थी। डिबेट के दौरान वीमेन इक़्वलिटी की बात आयी तो शाजिया इल्मी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि तलाक़ का अधिकार जितना पुरुष को है उतना ही महिलाओं को भी होनी चाहिए । इस बात पर शमशेर पठान ने भद्र टिप्पणी करते हुए बोला कि इन दोनों महिलाओं को मैं बोलता हूँ कि अपने पति से अभी तलाक़ ले।
शमशेर की ये बात बिलकुल ही बेतुकी और बेबुनियाद थी जो अर्नब को बिलकुल रास नहीं आयी। ऐसे में अर्नब को गुस्सा आना स्वाभाविक था। लेकिन अर्नब को इस बार शायद कुछ ज़्यादा गुस्सा आ गया क्योंकि शमशेर की बात महिलायों के सम्मान पर चोट कर रही थी। इसीलिए अर्नब ने उसी समय शमशेर को दो विकल्प दिए कि या तो वो पैनल पर मौजूद महिलाओं से माफ़ी माँगे या फिर शो से उठकर चलते बने। शमशेर अपनी बात पर अडिग रहे और माफ़ी नहीं मांगने के फैसला किया, और इसी वजह से अर्नब से उनको शो से बाहर कर दिया।