उरी हमले के बाद यूट्यूब पर "Patriot vs Traitors" शीर्षक वाले विडियो से देशभर में प्रसिद्ध हो चुके ग्रैंड मास्टर शिफूजी शौर्य भारद्वाज ने कल फिर एक विडियो जारी किया, जिसका शीर्षक था "SURGICAL STRIKE, Why everyone need NOT be given proof!"। इसमें उन्होंने उन लोगों को खरी-खोटी सुनाई जो भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रश्न कर रहे थे।
इस विडियो में शिफूजी ने गुस्सा जताते हुए कहा कि हम सेना के इस आपरेशन की प्रमाणिकता पर शक नहीं कर सकते। और जो लोग ऐसा करते हैं, उनको यह समझना चाहिए कि यह अत्यंत संवेदनशील मामला है। ग़ौरतलब है कि उरी हमले की जवाबी कार्यवाही में जब कुछ कमांडो ने पाकिस्तान की सरजमीं पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी, तो पहले पाकिस्तान ने इस पर शक जताया, फिर देखते ही देखते भारतीय राजनेता भी पाकिस्तान के समर्थन में आ गये गए थे।
शिफूजी ने कहा कि जिन लोगों को फ़ौज और सिपाहियों ने सुरक्षा दी, और अभी तक दे रहे हैं, वो लोग आज सर्जिकल स्ट्राइक की प्रमाणिकता पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके पास स्ट्राइक की पूरी डिटेल्स है, लेकिन उन राजनेताओं के लिए यह अप्रासंगिक है। हालांकि विडियो में उन्होंने कुछ-कुछ डिटेल्स भी दी है, जैसे इस स्ट्राइक में दो पैराशूट रेजिमेंट्स शामिल थी, और इन्ही रेजिमेंट्स के कुछ सैनिक पाकिस्तान की नापाक हरकतों की वजह से पहले शहीद हुए थे, जिसका बदला लिया गया।
विडियो में उन्होंने राहुल गाँधी के बयान "खून की दलाली" का कटाक्षपूर्ण जवाब देते हुए कहा कि मुझे समझ में नहीं आता की हिंदुस्तान में लोग उसको (राहुल गाँधी को) गंभीरतापूर्वक क्यों लेते है। शिफूजी के मुताबिक यह सर्जिकल स्ट्राइक देश के शीर्ष स्तर से संचालित हुई थी, और इस तरह की स्ट्राइक पहले कभी नहीं हुई।
विडियो देखें क्या कहा शिफूजी ने: