कहा जाता है दिवाली खुशियों का त्यौहार है। इस दिन हम सब एक दूसरों में खुशियां बांटते हैं। लेकिन ये ख़ुशी तभी मुमकिन है जब देश के जवान अपनी और अपने परिवार की ख़ुशी को त्यागकर देशवासियों की खुशी के लिए सीमा पर तैनात रहे। हमारे और आपके माता पिता के तरह हमारे जवानों के माता पिता भी अपने बच्चों को अपने सामने नए कपड़ों में मुस्कुराते हुए देखना चाहते हैं। उनके बच्चे भी अपने पापा के साथ पटाखे जलाना
चाहते हैं। उनकी पत्नियां भी दिवाली की ये रंगबिरंगी रात अपने पति की बाँहों में गुज़ारना चाहती हैं। शायद ही ऐसा कोई हो जो साल में एक दिन आने वाले इस खूबसूरत त्यौहार को अपने परिवार के साथ ना मनाना चाहे। लेकिन इन सब खुशियों को त्यागकर हमारे देश के वीर जवान सीमा पर अपने वतन की सुरक्षा में मुस्तैद हैं। इस भारत माता की मिट्टी का प्यार शायद उन्हें सर्वाधिक ख़ुशी देता है जिसके सामने बाकी सारी खुशियां फीकी पड़ जाती है।
![]() |
| Photo Courtesy |
जवानों के इतने त्यागों के बदले अगर हम उनकी हौसला अफ़ज़ाई करना चाहे तो ये एक न्यूनतम कार्य होगा जो हम उनके लिए कर सकें। कल हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-चीन सरहद पर जवानों के साथ दिवाली मनायी और खुशियां बांटते हुए देश के सभी नागरिकों से अपील की कि आप भी अपने देश के रक्षकों के लिए एक संदेश भेजने का प्रयास करें। चाहे सन्देश आप किसी भी माध्यम से भेजें पर इससे जवानों के साथ दिवाली मानाने की एक नयी सोच ज़रूर पैदा हुई। इसलिए हम सबको ये दिवाली अपने देश के जवानों को समर्पित करना चहिये।
मोदी की इस नयी पहल को खासा सराहया जा रहा है। इससे पहले भी देश के बहुत सारे प्रधानमंत्री हुए, लेकिन नरेंद्र मोदी जी पहले ऐसे प्रधानमंत्री बनें जिन्होंने जवानों के साथ सीमा पर जाकर दिवाली मनाई। इससे देश के जवानों में काफी उत्साह नज़र आया। इसलिए ये कहना गलत नही होगा की देश के जवानों के साथ अगर किसी ने अपने परिवार से दूर रहकर दिवाली मनाया तो वो नरेंद्र मोदी हैं।
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर जवानों के साथ मनाई गई दिवाली की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए क्या लिखा आप खुद ही देख लें...
इतना ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी ने एक वीडियो के माध्यम से देश के नागरिकों से कुछ अपील भी की.
आखिर में देश के जवानों और उसके परिवारों के साथ साथ आपको और आपके परिवारों को हमारी तरफ से दिवाली की ढेर सारी शुभकामनायें।
हमारा आप सबसे विनम्र निवेदन है की देश के जवानों को दिवाली की शुभकामनायें जरूर दें और अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी ऐसा करने को कहें। जय हिन्द।
